शहर के 16 इलाके बाइकर्स गैंग के निशाने पर हैं। इन इलाकों में बदमाश महिलाओं से फोन, पर्स और चेन लूट रहे हैं। इन इलाकों में दो से ज्यादा रास्ते होने से बदमाशों को भागने में आसानी रहती है। अनलॉक होने के बाद लूट की वारदातों में बढ़ोतरी हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा वारदात थाना जगदीशपुरा, सिकंदरा, हरीपर्वत, न्यू आगरा, एत्माद्दौला, ताजगंज, सदर, रकाबगंज, नाई की मंडी में हो चुकी हैं। यहां बाइक पर बैठकर जाती महिलाओं से पर्स, मोबाइल और चेन लूट लेते हैं।
ये हैं इलाके
. माल रोड कमिश्नरी आवास के पास
. विजय नगर कालोनी
. मारुति एस्टेट
. कासमॉस मॉल के सामने
. लायर्स कालोनी
. दयालबाग
. एमजी रोड
. ट्रांस यमुना कालोनी
. शाहदरा
. कालिंदी विहार
. टेढ़ी बगिया
. एनएच:2
. आवास विकास कालोनी
. पंचवटी के पास
. फतेहाबाद रोड
. यमुना किनारा रोड
( पुलिस ने इन्हें क्राइम मैपिंग के लिए चिन्हित किया है )
एसपी सिटी बोत्रे रोहत प्रमोद ने बताया कि जिन क्षेत्रों में चेन और पर्स लूट की घटनाएं ज्यादा हुई हैं, उन्हें चिन्हित किया है। यहां पुलिस की चेकिंग और गश्त बढ़ाई गई है।