फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सीएनजी सिलिंडर में छिपाकर गांजे की तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस ने बिहार से गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर कार से दिल्ली जा रहे थे। सीएनजी सिलिंडर में गांजा छिपाकर रखा था।  
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फर्दपुर पुल के पास कार सवार दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 37 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। आरोपी बिहार से गांजा लेकर आए थे। गांजे को सीएनजी सिलिंडर में छिपाकर रखा था। 

विज्ञापन


एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह को सूचना मिली था कि फर्दपुर पुल के पास एक संदिग्ध वैगनआर कार खड़ी है। कार में मादक पदार्थ के तस्कर हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच कर कार की घेराबंदी की। 

पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा 

पुलिस को आता देख तीन युवक कार से उतर कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम लखन सिंह निवासी गांव मऊ थाना न्यू आगरा और शिवम निवासी गांव पिढपुर महेंदिया थाना कायमगंज फर्रुखाबाद बताया। 

विज्ञापन

गाड़ी में तलाशी के दौरान पुलिस को 37 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि भागने वाले साथी का नाम मुकेश चौहान निवासी परशुरामपुर थाना किशनी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

सीएनजी सिलिंडर में छिपाया था गांजा

थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें एक सीएनसी सिलिंडर लगा था। लेकिन उसका कोई कनेक्शन नहीं था। जांच करने पर पता चला कि गांजा को सिलिंडर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह लोग बिहार से गांजा लेकर आए हैं और इसे दिल्ली बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें