मरीजों से पूछा- इलाज मिल रहा है या नहीं
बाहर खड़े तीमारदारों से पूछा कि मरीजों को इलाज मिल रहा है कि नहीं? तीमारदारों ने संतोषजनक जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के साथ इमरजेंसी के ट्राएज एरिया में पहुंचे। 17 मरीज भर्ती थे, उनके इलाज और दवाओं के बारे में पूछा। इमरजेंसी से बाहर सीवर का काम चल रहा था, प्राचार्य ने बताया कि सीवर की समस्या थी, उसका निस्तारण कराया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यवस्थाएं सुधारने और एसएन में सुधार के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। उन्होंने करीब 10 मिनट निरीक्षण किया और चले गए।
बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए
उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को तीन काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर होना चाहिए। अभी महिला व पुरुषों के लिए दो काउंटर हैं।