फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, मोबाइल, चाकू, तमंचा और 2800 रुपये बरामद किए गए हैं। ये बदमाश राहगीरों को लिफ्ट के बहाने लूटते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को दूरा मोड़ पर सोमवीर नामक युवक को लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठाकर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया था। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उसे घायल भी कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम उंदेरा व विकास निवासी जैंत, वृंदावन बताए गए हैं। एसओ के मुताबिक बदमाशों ने 25 सितंबर को लूट की घटना स्वीकार की है। इनके पास से 2800 रुपये बाइक, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं। बदमाशों जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें