फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार: बेटी नहीं मानी तो मां को उठवा लिया...,सिरफिरा आशिक कर बैठा ऐसी गलती, पहुंच गया सलाखों के पीछे

Thu, 23 Mar 2023 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सिरफिरे आशिक ने युवती को पाने के लिए उसकी मां को उठवा लिया। वह किसी तरह गाड़ी से निकल भागी ओर थाने पहुंच गई। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके तलाश में जुट गई। गुरुवार को मुठभेड़ में सिरफिरे आशिक सहित तीन पकड़े गए। 
विज्ञापन
बेटी नहीं मानी तो मां को आगवा कर लिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती को पाने के लिए उसकी मां को उठवा लिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली। थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। इस पर कार्रवाई करते हुए एत्माद्दौला पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में आशिक सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि वह सिकंदरा थाना क्षेत्र में किराए पर रहती थी। पति जलकल विभाग में सरकारी नौकरी करते थे। बेटी पढ़ाई करती है। यहां रहकर वह किराए पर ई-रिक्शा भी चलवाती थी। पड़ोस में रहने वाला एक चौधरी भी उसका ई-रिक्शा चलाता था। इस वजह से उसका घर आना जाना था।

ई-रिक्शा चालक बेटी पर रखने लगा बुरी नजर

बताया कि इसी बीच उसके पति की आकस्मिक मौत हो गई। इस पर मृतक आश्रित पर उसे नौकरी मिल गई। उसका कार्यालय एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना के फेस-एक स्थित है। वह आफिस चली जाती तो बेटी घर पर अकेली रहती। ई-रिक्शा चालक चौधरी घर आते-जाते उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। उसे परेशान करने लगा।

आपका ई-रिक्शा पलट गया, जल्दी आ जाओ

बताया कि उससे आजिज आकर हम लोगों ने वह घर छोड़ दिया। इसके बाद एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में ही आकर रहने लगीं। बीती 20 मार्च को आफिस में काम कर रही थी। इसी समय मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका ई-रिक्शा पलट गया है। चालक गंभीर रूप से घायल है। जल्दी आ जाओ। 

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश शाहिल घायल - फोटो : अमर उजाला

तमंचा सटाकर गाड़ी में बैठा लिया

बताया कि इस पर मैं हड़बड़ाहट में बाहर निकली। आफिस के गेट पर एक लाल रंग की गाड़ी खड़ी थी। मेरे बाहर आते ही एक युवक उतरा और कहा हमें पता है तुम्हें कहां जाना है। गाड़ी में बैठ जाओ। मैं मना कर पाती इससे पहले उसने तमंचा निकाला और मुझ पर सटा दिया। इस पर मैं डर गई और गाड़ी पर बैठ गई।

घंटों गाड़ी पर ही घुमाते रहे

वह गाड़ी लेकर कुबेरपुर की तरफ चल दिए। रास्ते में बदमाशों ने कान के कुंडल और पैसे छीन लिए। इसके बाद बेटी को फोन किया। कहा कि तुंहारी मां मेरे कब्जे में है। 50 लाख रुपये तैयार रखो, नहीं तो इसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद फोन काट दिया और घंटों गाड़ी पर ही घुमाते रहे। इस बीच वह कहते रहे कि अपने जान पहचान वाले ई-रिक्शा चालक से बात करो।

यह भी पढ़ें:- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम

घुमाते हुए उजरई की तरफ ले गए

बताया कि गाड़ी पर घुमाते हुए वह उजरई की तरफ निकल गए। वहां रास्ते में मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उन्होंने मुझे पानी पिलाया। यहां गाड़ी रोककर बदमाश नीचे खड़े होकर पानी वगैरह पी रहे थे। इसी बीच मैं दूसरी तरफ से दरवाजा खोलकर गाड़ी के बाहर आ गई और भाग निकली। बताया कि बस्ती की तरफ जाकर मैंने लोगों को अगवा करने की बात बताई और मदद मांगी। मेरे साथ कुछ लोग मौके की तरफ आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। 
विज्ञापन

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

गरुवार की सुबह हुई मुठभेड़

इसके बाद वह थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिस को तहरीर दी। एसीपी राकेश कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह आरोपियों के क्षेत्र में होने की खबर मिली। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

सिरफिरे आशिक सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से शाहिल घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने शाहिल सहित सिरफिरे आशिक चौधरी और मयंक को भी गिरफ्तार किया गया है। शाहिल को  एस.एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं इनका एक साथी मौके पाकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें:- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें