फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सहावर के गांव मिढौल खुर्द में अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। उसकी निशानदेही पर कत्ल करने का हथियार कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली। अभी इस प्रकरण में आरोपी की पत्नी और पुत्र फरार हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि 24 मई की रात्रि में मुन्नालाल निवासी मिढौल खुर्द थाना सहावर ने अपनी पत्नी मीना और पुत्र विपिन के साथ मिलकर अपनी मां कृष्णा देवी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह परिवार के साथ फरार हो गया। इस मामले में मृतका के छोटे बेटे राजेंद्र सिंह ने अपने भाई मुन्नालाल, भाभी मीना एवं भतीजे विपिन के खिलाफ अपनी मां की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। लगातार दबिशों के बाद अभियुक्त मुन्नालाल निवासी मिढौल खुर्द थाना सहावर कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपी ने जमीन के विवाद में अपनी मां की हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर कत्ल करने का हथियार कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें