फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिसे पनाह दी वो निकला तांत्रिक, किसान की रिश्तेदार महिला को इश्क में फंसाया; फिर दी खौफनाक मौत

Fri, 08 Dec 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर किसान की हत्या हुई थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि वो था जिसे उसने कुछ समय पहले ही अपने खेतों पर काम करने के लिए रखा था।
विज्ञापन
तांत्रिक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बरसाना के गांव मेहराना के किसान की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी। हत्यारोपी ने अपना धर्म छिपाया। वो झाड़ फूंक का काम करता है। मृतक को आरोपी के इस काम के बारे में अंदाजा भी नहीं था। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आया सामने
गांव मेहराना के किसान ज्योति स्वरूप का शव 29 नवंबर को जंगलों में मिला था। मृतक के भाई ने अंदेशा जताया कि भाई की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मनीष उर्फ गुल मोहम्मद को बृहस्पतिवार को श्रीजी गोशाला बरसाना से पकड़ लिया। उसके पास से मृत युवक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही घटनास्थल से मृतक की चप्पल कच्चे कुएं के पास से बरामद कर ली।

ये भी पढ़ें -  मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले मौत: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, पहली बार आई थी मायके... सुनाई थी आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रता कर दिया धोखा
सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना धर्म छिपाकर ज्योति स्वरूप से मित्रता कर ली थी। वो उसके खेतों पर काम करता था। इसके साथ ही झाड़फूंक का कार्य भी करता था। गुल मोहम्मद के इस दौरान ज्योति स्वरूप की रिश्तेदारी महिला से अवैध संबंध हो गए। इसकी जानकारी ज्योति स्वरूप को हो गई थी। इसे लेकर झगड़ा होने लगा। संबंधों में बाधक बनने के कारण गुल मोहम्मद ज्योति स्वरूप को वृंदावन की परिक्रमा के बहाने ले गया। यहां ज्योति स्वरूप की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें -   महिला की आपबीती: नौकरी के बहाने बुलाकर दरिंदगी... दोस्तों के सामने भी भेजा, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें