रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा
सीओ ने बताया कि पूर्व विधायक सविता कठेरिया के साथ आए युवक संजय सिंह निवासी इकदिल भरथना इटावा की तहरीर पर रंगदारी मांगने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डप्पी उर्फ कमलकांत उर्फ ब्रजेश निवासी मैनपुरी चौराहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिया है।
शिकायत पर की गई कार्रवाई
आरोपी डप्पी का कहना है कि नौशेहरा के समीप दो ट्रक ओवर लोड खड़े हुए थे। इसकी उसने एसएसपी और डीएम को मोबाइल से सूचना दी थी। उसे नहीं पता था कि जो ट्रक ओवरलोड खड़े हैं, वह सत्ताधारी पार्टी के पूर्व विधायक के हैं। ओवरलोड ट्रक की शिकायत करने पर ही पुलिस ने उस पर ही कार्रवाई कर दी। पूर्व विधायक के कहने पर उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।