फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एक ही मकान पर तीन बार लिया लोन, पुलिस ने आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 03:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने एक ही संपत्ति पर बार-बार लोन लेने वाले शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से एक ही मकान पर तीन बार लोन ले चुके हैं। 
विज्ञापन
आरोपी पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की थाना छत्ता पुलिस ने एक ही मकान पर तीन बार लोन लेने के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों का एक मकान है, जिस पर उन्होंने पूर्व में दो बार लोन लिया था। इसमें फर्जी दस्तावेज लगाए थे। इस पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


अब आरोपी दंपती ने फिर से एक फाइनेंस कंपनी से 20 लाख का लोन ले लिया। इसमें फाइनेंस कर्मी की मिलीभगत भी सामने आई, जिस पर कंपनी के विधि अधिकारी ने थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कराया।

बृहस्पतिवार को आरोपी दीपक शर्मा उर्फ दीपक मुद्गल उर्फ दीपचंद्र निवासी जीवनी मंडी और उसकी पत्नी पूनम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी अतुल शर्मा, अमित शर्मा और पवन सोलंकी फरार हैं। पवन सोलंकी ऋण अधिकारी है, जबकि अमित शर्मा ने गारंटी दी थी। अन्य की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें