फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चार लाख रुपये में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया सॉल्वर गिरफ्तार, अभ्यर्थी सहित भेजा जेल

Sat, 05 Mar 2022 08:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कृषि विभाग के टेक्नीशियन पद की ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थी और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
एत्मादपुर थाने में सॉल्वर और अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित देव कॉलेज में आयोजित कृषि विभाग के टेक्नीशियन पद की ऑनलाइन परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक और अभ्यर्थी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। युवक ने अभ्यर्थी से चार लाख रुपये में परीक्षा देने का सौदा किया था। 50 हजार रुपये एडवांस भी लिए थे। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार को  सूचना मिली थी कि देव कॉलेज में आईसीएआर (कृषि विभाग की टेक्नीशियन) की ऑनलाइन परीक्षा चल रही है, जिसमें एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थी और उसके स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक को पकड़ लिया। 

फिरोजाबाद का रहने वाला है आरोपी युवक 

युवक के पास से तीन आधार कार्ड ,दो पहचान पत्र, दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये मिले। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम पंकज यादव निवासी अलीनगर कंजरा, राजा का ताल थाना टूंडला, फिरोजाबाद और बिजेंद्र सिंह निवासी राजा का ताल थाना टूंडला बताया। 

पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी आधार कार्ड से बिजेंद्र के स्थान पर परीक्षा दी है। बिजेंद्र ने बताया कि इसके लिए पंकज से चार लाख रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें  50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर पहले दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें