फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महंगे शाैक करने के लिए मैनेजर बन गया चोर, साले के साथ मिलकर उड़ाया बेकरी से माल; ऐसे पकड़ में आए

Wed, 12 Mar 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

संजय प्लेस स्थित बेकरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए थे। मामले में पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद बेकरी के मैनेजर को पकड़ा गया।

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस स्थित बेकरी में चोरी करने वाले बेकरी के मैनेजर और उसके साले को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2.48 लाख रुपये, एक्टिवा, विदेशी मुद्रा, 4 घड़ियां व अन्य सामान बरामद किया। महंगे शौक करने के लिए आरोपियों ने चोरी की थी।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि 10 मार्च को खंदारी निवासी अमित सिंह ने बेकरी में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि एक बेकरी संजय प्लेस में और दूसरी वजीरपुरा में हैं। 8 मार्च को शहर से बाहर गए थे। चार दिन बाद वापस आए तो देखा कि संजय प्लेस स्थित बेकरी की बेकरी की खिड़की के शीशे टूटे थे। 

बेकरी से कैश, घंड़ियां, व अन्य सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज कर मदद से चोरों की पहचान कर अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव मीरपुर निवासी बेकरी के मैनेजर बिल्ला और हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गिहारा बस्ती निवासी उसके साले सुनील को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी बिल्ला ने बताया कि वह अमित की बेकरी में 20 साल से मैनेजर की नौकरी कर रहा है। उसे पता था कि रुपये कहां रखे जाते हैं। अमित जब 4 दिन के लिए शहर से बाहर गया तो रुपये देख उसके मन में लालच आ गया। महंगे शौक करने की सोची। तब साले के साथ चोरी की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें