फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टावरों से बैटरी चुराने वाले चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल बरामद

Mon, 18 Dec 2023 12:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में टावरों से बैटरी चुराने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
Agra: टावरों से बैटरी चुराने वाले चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से आगरा क्षेत्र में आकर टॉवरों से सेल बैटरी चुराने वाले गैंग के चार सदस्यों को शमसाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 24 सेल बेटरी, चार मोबाइल और एक ईको गाड़ी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पूर्वी रवि कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को शमसाबाद थाने में हारुन खान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया की गांव ठेरई में इंडस कंपनी का एक टॉवर लगा है। वहां से 25 नवंबर की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर 36 सेल बैटरी चोरी कर ले गए। संचार व्यवस्था ठप हो गई। 

थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी टीम ने 16 दिसंबर को शमसाबाद बाईपास तिराहे से धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी रोहित, निहालगंज निवासी पवन, गांव गंधेधी निवासी भूरा उर्फ अमरकांत और आगरा के थाना इरादत नगर के गांव बीकापुर निवासी ओमवीर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान से आगरा आकर इरादत नगर के साथी के साथ देहात के इलाकों में लगे टॉवरों से बैटरी चुराते थे। इसके बाद रात में ही राजस्थान पहुंच जाते। दूसरे दिन ही अलग-अलग कबाड़ वालों को खराब बताकर बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें