फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए चुना अपराध का रास्ता, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे चार युवक

Fri, 10 Jul 2020 11:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा की थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वो अपने शौक के लिए चोरियां करते थे। सामान बेचने पर जो रुपये मिलते थे, उनसे शराब पीते थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मलपुरा के खेड़ा भगौर निवासी सोनू, धनौली निवासी विष्णु, शाहगंज निवासी शाहिल और धनौली निवासी सोनू हैं। 


पकड़े गए आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, आठ पैन ड्राइव, एक स्मार्ट घड़ी, दो ब्लू टूथ, पांच मेमोरी कार्ड, चार ईयर फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी करने के बाद करते थे वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पॉश कॉलोनियों और बाजारों में बाइकों से दिन में चक्कर लगाते थे। बंद घरों की रेकी करते थे। रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

लोगों से मोबाइल फोन भी छीनते थे। आरोपियों की उम्र 20 साल है। चोरी के माल को बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे। 

इन चोरों ने गोपालपुरा, सदर निवासी अजय अग्रवाल की दुकान का शटर तोड़कर सात जुलाई की रात चोरी की थी। बरामद माल दुकान से चोरी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें