फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर कर रहे थे शराब तस्करी, लग्जरी कारों से लाखों का माल बरामद: चार गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 08:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर शराब तस्करी कर रहे थे। लग्जरी कारों से लाखों का माल बरामद हुआ। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा, पंजाब से पुष्पा फिल्म की तरह अवैध शराब की तस्करी बिहार तक हो रही है। आगरा में पुलिस ने मंगलवार रात को चार तस्करों को गिरफ्तार किया। वह दो कार से आए थे। इनमें पंजाब की सात लाख रुपये की शराब बरामद की गई। मुख्य तस्कर लग्जरी कारों में शराब की बोतलें भर देता है। इसके बाद सप्लायरों को देता है। व्हाट्सएप पर लोकेशन बताता है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रोहतक के थाना कलानूर स्थित गांव सैंपल निवासी सुनील, पानीपत निवासी रजत, नारनोल निवासी मनीष और रोहतक निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। पानीपत का प्रदीप फरार है। वह सरगना है। वह लग्जरी कारों से शराब की तस्करी कराता है। कार को कभी आगरा तो कभी बिहार ले जाने का ठेका देता है।

इसके लिए प्रति चक्कर तीन-तीन हजार रुपये चालक और हेल्पर को देता है। जिस जगह पर शराब की सप्लाई देनी होती है, उस जगह के बारे में व्हाटसएप पर मैसेज करके बताता है। वह खुद सामने नहीं आता। काल करके भी बात नहीं करता है। वह शराब लेकर बिहार जा रहे थे। मंगलवार रात को आईएसबीटी पर खड़े होकर लोकेशन के इंतजार में थे। तभी पुलिस ने पकड़ा। कारों से सात लाख रुपये की पंजाब की शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें