फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रधान पद के प्रत्याशी ने हरियाणा से मंगवाई शराब, तस्कर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले के गांव मई में शुक्रवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से हरियाणा की शराब ले जा रहे दो तस्कर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा की शराब हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए मंगवाई थी। कार में तस्करों के साथ प्रत्याशी का भाई और नौकर भी आ रहे थे। तीन आरोपी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सिकंदरा में भी दो तस्कर पकड़े गए। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात को पुलिस गांव मई रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार को रोका गया। इसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीन आरोपी फरार हो गए। 

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित, मंजीत निवासी जींद (हरियाणा), बनी सिंह उर्फ बंटी और दिनेश निवासी गोविंदपुर, थाना सादाबाद, हाथरस हैं। उनके पास से 1240 लीटर क्वार्टर अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए। कार से शराब के अलावा दो तमंचे भी बरामद हुए। फरार आरोपियों में भूपेंद्र, रजत चौधरी और विशाल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी ने अपने भाई और नौकर को भेजा था 
अंकित और मंजित हरियाणा से शराब की सप्लाई करते हैं। फरार तीनों आरोपी उनके साथी हैं। यह लोग आन डिमांड शराब की सप्लाई करते हैं। कार से ही शराब लेकर आते हैं। इससे कई बार पुलिस नहीं पकड़ पाती है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शराब को गांव गोविंदपुर, सादाबाद, हाथरस के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेश चंद्र ने अपने भाई दिनेश और नौकर बंटी को भेजकर मंगवाई थी। फरार आरोपी भूपेंद्र आगरा का रहने वाला है।

सिकंदरा पुलिस ने भी पकड़े तस्कर 
थाना सिकंदरा पुलिस ने भी शनिवार को हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर डिकी और पीछे की सीट पर 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। दो आरोपियों अजीत और कृष्णा निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आगरा के देहात इलाके में शराब को खपाने ले जा रहे थे। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पता कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें