थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि घायल बदमाश 25 हजार का इनामी शौकत उर्फ भुल्ली निवासी नदरई, कासगंज गैंग का सरगना है। इसके अलावा पुलिस ने चांद मोहम्मद उर्फ जान मोहम्मद उर्फ संजय, नूर अहमद और इरफान को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने फरार बदमाशों के नाम सुशिया उर्फ ईदल निवासी नदरई थाना कोतवाली कासगंज व रहमान निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ बताया है।
रेकी करने के बाद करते हैं घटनाएं
बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे पहले बाइक से रेकी करते हैं। उसके बाद पशुओं को मैक्स पिकअप में भरकर ले जाते हैं और कट्टीखाने में बेच देते हैं। शौकत उर्फ भुल्ली ने पुलिस को बताया कि सात मई को गैंग ने गांव मुर्थर अलीपुर से भैंस चोरी की थी।
पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए ताजुद्दीन उर्फ राज निवासी मैनपुरी और कालिया उर्फ बिल्लू को जेल भेजा दिया था। इसके अलावा गांव नगला नत्था से 15 मई को दो भैंस चोरी की थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ थाना बरहन, कासंगज आदि में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पीछा करने पर कर देते हैं फायरिंग
रात में पशु चोर गैंग असलहों से लैस होकर मैक्स पिकअप, कार और बाइक से निकलता था। पशुओं को चोरी करने के बाद वे उन्हें कट्टीखाने ले जाकर बेच देते थे। पशुपालकों और पुलिस के पीछा करने पर गैंग के बदमाश फायरिंग कर देते हैं।