फरमान तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है। अधिकतर न्यू आगरा और कमला नगर क्षेत्र में चोरी करते थे। जितेंद्र वर्मा सराफ है। उसकी दुकान हींग की मंडी में है। वह चोरी के जेवरात खरीदकर गला देता था। सोने की कीमत बाजार भाव के आधे से कम देता था। आरोपियों ने कमला नगर, खंदौली, मलपुरा, एत्मादपुर और न्यू आगरा क्षेत्र में 16 चोरी की वारदात की हैं। इन सभी को करना कबूला है।
रश्मि विहार में कथा वाचक के घर में 7.50 लाख की चोरी
कहरई मोड़ स्थित रश्मि विहार निवासी कथा वाचक अशोक शास्त्री के घर को बृहस्पतिवार दोपहर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर घर के ताले तोड़कर पांच लाख के जेवरात और 2.50 लाख रुपये चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
अशोक शास्त्री ने बताया कि दोपहर दो बजे वह परिवार सहित भाई के घर कथा में गए थे। शाम तकरीबन पांच बजे पड़ोसी ने बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर वापस आ गए। चोर कमरों में घुसने के बाद अलमारी तक पहुंच गए। इसके बाद दस तोले सोने के जेवरात और 2.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। मगर, चोरों का सुराग नहीं लग सका।