फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच सटोरिये धरे गए, होटल में बैठकर कर रहे थे संचालन

Thu, 12 Oct 2023 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच सटोरियों को पकड़ा है। यह एक होटल में बैठकर सट्टा का संचालन कर रहे थे। 
विज्ञापन
Agra: वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच सटोरिये धरे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज पुलिस ने बुधवार को वर्ल्ड कप के मैच में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6800 सौ रुपये, कार, 8 मोबाइल फोन, टैबलेट व अन्य सामान बरामद किया गया। इन्हें एक होटल से पकड़ा गया। 

विज्ञापन


डीसीपी सूरज राय ने बताया कि वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले सटोरियों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम और सर्विलांस टीम बनाई गई है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए वह लोकेशन बदलते रहते हैं। बुधवार को ताजगंज पुलिस ने पुरानी मंडी चौराहे के पास होटल में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे शाहगंज थाना क्षेत्र के अतुल भाटिया, अरुण सिंह, अभिजीत सिंह, अनिल कुमार चाहर और ताजगंज के कुआं खेड़ा निवासी सौरभ यादव को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा; देखकर दहल गए लोगों के दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले 10 महीने से होटल में रहकर ऑन लाइन सट्टा लगा रहे हैं। जुआ भी कराते हैं। बचत में होटल संचालक का हिस्सा बराबर होता है। सचिन शर्मा लोगों को होटल में बुलाकर सट्टा करवाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें