फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हम यहां रोज क्रिकेट खेलेंगे...', सांसद लिखी गाड़ी, खुद को विधायक बताकर दिखाया राैब; पुलिस ने सिखाया सबक

Sat, 15 Nov 2025 05:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में खुद को विधायक बताकर युवक 18 दिन से होटल में ठहरा हुआ था। खाना भी फ्री खा रहा था। इसके बाद स्टेडियम पहुंचकर रोज क्रिकेट खेलने की भी बात कही। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
खुद को विधायक बताने वाला युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दो सगे भाई सदर क्षेत्र के होटल में पिछले 18 दिनों से ठहरे हुए थे। इनमें एक विधायक और दूसरा ड्राइवर बन गया। उन्होंने गाड़ी में हूटर लगाकर सांसद लिखवा रखा था। खुद को विधायक बताने वाला होटलकर्मियों को रौब दिखाकर कमरे और खाने का भुगतान नहीं कर रहा था। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस कथित विधायक और उसके भाई को अपने साथ थाने ले गई। गाड़ी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि 29 अक्तूबर को सदर क्षेत्र के पवन होटल में स्कॉर्पियो गाड़ी से दो युवक आए थे, जिसमें हूटर लगाने के साथ सांसद लिखा था। उन्होंने अपने नाम विनोद और मनोज बताए। विनोद ने खुद को विधायक बताया और कहा कि वह तुगलकाबाद दिल्ली का रहने वाला है। 10 दिन तक वह होटल स्टाफ पर रौब जमाता रहा। भुगतान मांगने पर फटकार दिया।

होटल स्टाफ ने 12 नवंबर को रुपये मांगे तो फिर धमका दिया। इस पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस के सामने कथित विधायक ने दो दिन में पूरा हिसाब करने के लिए कहा, लेकिन भुगतान नहीं किया। इस पर होटल मालिक ने फिर से पुलिस बुला ली। दोनों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। उनकी गाड़ी को जब्त कर दिया। इनके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें