ताजनगरी आगरा में आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी कूदकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता व परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी दलित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसके माता-पिता व भाई की मौत हो चुकी है। बीती आधी रात करीब 12:30 बजे वह अपनी नाबालिग बहन के साथ सो रही थी। इसी समय दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। मैंने दरवाजा खोला तो पड़ोसी गुलफान खड़ा था। वह जबरदस्ती घर में घुस आया।
इसके बाद मेरे साथ गलत हरकतें करने लगा। शोर मचाया तो मेरी छोटी बहन जाग गई। पड़ोस के लोग भी जाग गए। लोगों को जानकारी होता देख किसी को बताने पर आरोपी गुलफान जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। एसीपी आनंद पांडे ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धारओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गुलफान को गिरफ्तार कर लिया गया है।