फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: सिकरौरा के खूनी खेल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोते हुए परिवार पर फायरिंग, तीन भाइयों की हुई थी हत्या

Mon, 06 Mar 2023 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भरतपुर के सिकरौरा गांव में ऐसा खूनी खेल हुआ जिसे देख लोगों की रूह कांप गई थी। सोते हुए परिवार पर गोलियों की बारिश कर दी गई। इस फायरिंग में आरएसी के सिपाही समेत तीन भाइयों की मौत हो गई थी।  
 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भरतपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के कुम्हेर क्षेत्र के सिकरौरा तिहरे हत्याकांड के मुख्य इनामी आरोपी लाखन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। अब पुलिस को आरोपी बदमाश को पड़ोसी राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। भरतपुर पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार कर भरतपुर ला रही थी, तो रास्ते में आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास भी किया और इस दौरान वह घायल हो गया। घायल आरोपी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पहले ही घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


एएसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि सिकरौरा हत्याकांड का मुख्य इनामी आरोपी लाखन उर्फ चंद्रमोहन को रविवार देर रात करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पड़ोसी राज्य से दबोचा है। आरोपी पर तिहरे हत्याकांड के बाद 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 

भागने का प्रयास

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को जब हम गिरफ्तार करके गाड़ी से भरतपुर ला रहे थे, तो कुम्हेर रोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस दौरान आरोपी ने गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को फिर से धर दबोचा। इस दौरान आरोपी लाखन घायल हो गया। घायल आरोपी को सोमवार अलसुबह आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें - हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल

यह थी घटना 

गौरतलब है कि सिकरोरा गांव में 27 नवंबर की रात को करीब 1 बजे लाखन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गजेंद्र के घर में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में गजेंद्र, समंदर, ईश्वर, टेनपाल, और टेनपाल की मां के गोली लगी। घटना में गजेंद्र, समंदर, ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गजेंद्र की पत्नी माया, पुत्र टेनपाल और टेनपाल की पत्नी रवीना गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका जयपुर एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूर्व में घटना के आरोपी नीरज और मनीष को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें