फोन करने वाला कोई फर्जी निजी सचिव है, यह बात पुख्ता होते ही थाना पुलिस ने जगत किशोर को कस्बा बेवर के बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा फर्जी निजी सचिव बनकर कई अन्य लोगों को हड़काने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस न्यायालय में पेश किया।
गगन सोलंकी पर दर्ज हैं 15 से अधिक मामले
एसपी के मुताबिक आरोपी जगत किशोर वाजपेयी के खिलाफ कानपुर नगर और मैनपुरी में दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कासगंज के रहने वाले गगन सोलंकी के खिलाफ आगरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य थानों में गैंगस्टर समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।