फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह

Sun, 15 Oct 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने कातिल बेटे को गिरफ्तार किया है। उसने मालूली बात पर मां पर सिलबट्टे से तब तक वार किए थे जब कि वह मर न गई। पुलिस के सामने उसने हकीकत उगली तो सुनतर लोगों की रूह कांप गई। 
विज्ञापन
कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को पुलिस ने कातिल बेटे को गिरफ्तार किया है। जुआ खेलने और शराब पीने का लती आरोपी अपनी मां से पैसे मांग रहा था। जब मां ने मना किया तो पास में रखे सिलबट्टे से कूचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे पैसे लेकर फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


घटना जगनेर थाना क्षेत्र के महंत कॉलोनी की है। यहां सुभाष बिंदल अपनी पत्नी सुनीता देवी और बेटे शिवम उर्फ शैंकी के साथ रहते थे। शिवम की संगत गलत लोगों के साथ थी। वह शराब पीने और जुआ खेलने का लती था। इससे मां-पिता उससे परेशान रहते थे। एक मार्च 2023 के दिन जब पिता घर पर नहीं थे तब शिवम ने अपनी मां से कुछ पैसे मांगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच

विज्ञापन

इस पर मां ने शराबी, जुआरी होने का हवाला देते हुए पैसे देने से मना कर दिया। शिवम को गुस्सा आ गया। वह अपनी मां से झगड़ा करने पर उतारू हो गया। कहासुनी बढ़ी तो शिवम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाया और मां के सिर पर दे मारा। उसने सिलबट्टे से तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- गधों के लिए थाने में पंचायत: पहले आगरा पुलिस ने ढूंढे चोरी हुए दो गधे...फिर लगी चौपाल, घंटों चला ड्रामा
 

इसके बाद घर में रखे रुपये लेकर भाग निकला। पिता ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: युवक का फायरिंग करते वीडियो आया सामने, पुलिस ने लिया संज्ञान; तलाश में जुटी
 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वह करीब आठ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस ने इस पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया। शनिवार को वह क्षेत्र के डाकघर में अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिसीव करने आ रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली का आरोपी क्षेत्र में हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: ट्रक में पीछे से घुसी कार और फंस गई...दूर तक घसीटता ले गया चालक, मदद के लिए चीखते रहे कार सवार; दो घायल
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने रास्ते में घेरा बंदी की। पुलिस ने उदैना के पास धौलपुर-भरतपुर मार्ग से आरोपी को धर दबोचा। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 1200 रुपये की नकदी की बरामद हुई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में पैसों के लिए मां की हत्या करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें