फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ब्रह्मकुमारी आश्रम पर सगी बहनों के सुसाइड का मामला, पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को चंदसौरा बॉर्डर से दबोचा

Thu, 23 Nov 2023 08:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम पर सगी बहनों के सुसाइड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को चंदसौरा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी आश्रम पर सगी बहनों के आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट और फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम पर सगी बहनों के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे गांव चंदसौरा स्थित राजस्थान बॉर्डर से पकड़ा है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


जगनेर कस्बे के बसेड़ी रोड स्थित आश्रम पर लेनदेन के विवाद में दो सगी बहनों एकता और शिखा ने 10 नवंबर की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक बहनों के भाई सोनू सिंघल ने नीरज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। 

यह भी पढ़ेंः- जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते आगरा का लाल शहीद: जिसने भी सुना रह गया स्तब्ध, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
विज्ञापन
विज्ञापन


जगनेर पुलिस ने तीन आरोपी गुड्डन, ताराचंद और पूनम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पर, मुख्य आरोपी नीरज फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस राजस्थान तक लगाकर दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष जगनेर अवनीत मान ने बताया आरोपी नीरज निवासी संतर रोड काॅलोनी थाना निहालगंज, धौलपुर को बुधवार चंदसौरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें