फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कौन है गैंगस्टर आलोक यादव, जिसके वीडियो ने मचाया बवाल...पुलिस को तुरंत बंद करवाना पड़ा इंस्टाग्राम अकाउंट

Sat, 11 Oct 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गैंगस्टर आलोक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। अब पुलिस उसका वीडियो अपलोड करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
गैंगस्टर आलोक यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में निरुद्ध गैंगस्टर आलोक यादव के पेशी पर आते-जाते के वीडियो शेयर करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट को पुलिस ने बंद कर दिया है। कोर्ट परिसर में वीडियो को बनाने वाले और अकाउंट को चलाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही साइबर सेल की नजर वीडियो को शेयर और लाइक करने वालों पर भी हैं। उनके किसी तरह के संबंध पाए गए तो कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

2023 में सुर्खियों में आया था आलोक यादव
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी आलोक यादव थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर जुलाई 2023 में लूट की तीन वारदात के मामले में सुर्खियों में आया था। इसके बाद दयालबाग में युवक को गोली मारने सहित अन्य मामलों में नाम शामिल था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह शहर छोड़कर भाग गया था। उसने संभल जाकर एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उस समय इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी और सास ने दिया उसे ऐसा दर्द...अपने मम्मी-पापा के लिए लिखा रुला देने वाला पत्र, फिर छोड़ गया घर


 

क्षेत्र में इस तरह दहशत फैला रहे थे गुर्गे
कुछ दिनों से आलोक मिर्जा आगरा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से आलोक यादव के कोर्ट परिसर के वीडियों शेयर हो रहे थे। इसे आलोक के गुर्गे कोर्ट में पेशी के दौरान बनाते थे। इस तरह की वीडियो और रील शेयर कर क्षेत्र में दहशत बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें -   सांपों का खूनी खेल: एक दिन में 12 लोगों को डसा, इसलिए काले नाग पड़े पीछे....किशोर की मौत; ये गलती न करें
 
विज्ञापन

साइबर सेल ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गैंगस्टर आलोक यादव के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट को साइबर सेल ने बंद कर दिया है। उसके अकाउंट को कौन चलता था, कौन वीडियो अपलोड करता था और किन लोगों ने पोस्ट को शेयर और लाइक किया, सभी की जांच की जा रही है। संलिप्त मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें