फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, सेक्टर स्कीम लागू

विज्ञापन
कासगंज जुमे की नमाज को लेकर व्यसस्थाओं का जायजा लेतीँ डीएम हर्षिता माथुर साथ में एसपी रोहन पी बौत - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले शुक्रवार को हुए बवाल एवं शहर में बवाल की साजिश के खुलासे के बाद पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज के लिए अलर्ट हो गया। जिले में बृहस्पतिवार की शाम से ही सेक्टर स्कीम को लागू कर दी गई है। मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ लगाने लगी।
विज्ञापन

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद कानपुर में बवाल हो गया था, जबकि पिछले शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बवाल हुआ। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन एक दिन पहले से ही चौकन्ना हो गया। जिले में बनाए गए 6 जोन व 30 सेक्टरों पर तैनात किए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों ने रात आठ बजे से ही अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर दिया। वहीं मस्जिदों, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए।
इसके अलावा सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा, सपा कार्यालय के बाहर पिकेट को तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही साइबर सेल, सोशल मीडिया निगरानी सेल, खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जुमा की नमाज को देखते हुए सेक्टर स्कीम को प्रभावी कर दिया गया है। यदि किसी ने शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टर पार्टी ने गली गली की चेकिंग
पुलिस के द्वारा एक पोस्टर पार्टी का भी गठन किया गया। इस पार्टी में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील बस्तियों में गली गली भ्रमण किया। पुलिस कर्मियों ने गलियों में भ्रमण कर विवादित पोस्टर आदि को चैक किया। इसके अलावा दंगा नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें