फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए संजीदा हुई पुलिस

विज्ञापन
कासगंज में स्कूल के बाहर छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते सीओ सिटी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज खुल गए हैं। ऐेसे में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर हो गई। बीते दिनों कोचिंग से लौटते समय सिढ़पुरा और कासगंज में छात्राओं के साथ मनचलों की हरकतें सामने आईं। इसको लेकर सीओ ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें। कहीं कोई मनचला दिखाई दे तो सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सीओ आरके तिवारी ने बृहस्पतिवार को स्वयं भ्रमण किया। उन्होंने शहर के स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर नजर रखी। स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्राओं को बताया कि वे डरें नहीं, सशक्त बनें।
मनचले कोई हरकत करें तो पुलिस को सूचित करें। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में डटकर मुकाबला करें। प्रत्येक छात्रा अपनी अनूठी मिसाल पेश करे। इधर सीओ ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें। यदि कहीं कोई मनचला सक्रिय दिखाई दे तो तत्काल एक्शन लें। सीओ ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। एंटी रोमियो स्क्वॉइड सक्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रबंधकों से बातचीत कर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें