फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज पूर्वी गेट पर गिरा सीसीटीवी का खंभा, चंद सेकंड के हेर फेर से बचे दो पर्यटक

Tue, 09 Apr 2024 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगा सीसीटीवी का खंभा गिर गया। चंद सेकंड के हेर फेर से दो पर्यटक बच गए। अन्यथा वह चोटिल हो सकते थे। 
विज्ञापन
ताज पूर्वी गेट पर गिरा सीसीटीवी का खंभा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर बालाजी शोरूम के सामने लगा सीसीटीवी कैमरे का खंभा मंगलवार दोपहर में गिर गया। इसी समय वहां से दो पर्यटक निकल रहे थे। चंद सेकंड के हेर फेर से वह दोनों बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


198 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल के पास यलो जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से पूर्वी गेट पर लगा खंभा गिर गया। इस पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिस समय खंभा गिरा, उस दौरान दो पर्यटक वहां से निकल रहे थे, जो खंभा गिरते देख बचने के लिए भागे।

पूर्वी गेट के दुकानदारों ने खंभे को उठाकर एक किनारे रखा और आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से यलो जोन में लगाए गए सभी खंभों की जांच की मांग की है। क्षेत्रीय निवासी मो. आदिल ने कहा कि 7 साल पहले लगाए गए खंभे अब देखरेख नहीं होने से गल कर टूट रहे हैं। लोहे के खंभों पर लाइट और सीसीटीवी लगे हैं, इनकी एक बार जांच कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें