फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे कपड़े और जूतों का शौक, बना चोर: ढाई मिनट में चार लोगों के मोबाइल कर दिए पार; सीसीटीवी देख पुलिस भी हैरान

Tue, 09 Apr 2024 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महंगे कपड़े और जूतों के शौक पूरा करने को चोर बन गया। ढाई मिनट में चार लोगों के मोबाइल पार कर दिए। सीसीटीवी में घटना देख पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन का मुख्य द्वार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को जीआरपी टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इसने महज ढाई मिनट में चार रेल यात्रियों के मोबाइल फोन पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में घटना देख पुलिस भी हैरान रह गई। वीडियो के आधार पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी अवनीश सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी गोपालपुर एटा ने बताया कि उसे काम की तलाश थी। कोई काम नहीं मिला तो चोरी करना शुरू कर दिया। वह रोजाना एटा से मथुरा आता। रात के वक्त ट्रेन का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों के पास जमीन पर लेटता। मौका मिलते ही रेल यात्रियों के फोन चोरी कर लेता। जीआरपी को लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। 

इस पर टीम ने जंक्शन के द्वितीय एंट्री पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें एक युवक एक-एक कर चार लोगों के पास जाकर लेटता है। उनके मोबाइल चोरी कर लेता है। फुटेज से पहचान होने के बाद आरोपी को जंक्शन से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अवनीश राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी दिखाकर दो हजार रुपये में मोबाइल बेच देता था। एटा की एक दुकान पर भी चुराए गए मोबाइल बेचे हैं।

महंगे कपड़े और जूतों का शौक

आरोपी ने बताया कि उसे महंगे कपड़े और जूते पहनने का शौक है। चोरी के मोबाइल बेचकर मिली रकम से वो कपड़े और जूते खरीदता था। नए कपड़े पहनकर स्टेशन जाता था। अपना हुलिया इस तरह बनाता था जैसे वो रेलयात्री हो। जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी ने जिन लोगों को मोबाइल बेचे हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें