फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जॉर्जिया में फंसा कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार, घर वापसी होने पर खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Fri, 27 Jun 2025 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कवि गोपालदास नीरज के बेटे का परिवार जॉर्जिया में छुट्टियां मनाने गया हुआ था। वे लोग एयरपोर्ट पर फंस गए। कतर पर ईरान के हवाई हमलों के कारण कई फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। पूरा परिवार वहां से सही सलामत वापस आ गया है।
विज्ञापन
दिवंगत कवि गोपालदास नीरज के पुत्र शशांक नीरज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत कवि गोपालदास नीरज के पुत्र शशांक नीरज व उनके बेटे-बेटी जाॅर्जिया से बृहस्पतिवार को आगरा लौट आए। घर आने पर वह भावुक हो गए। बोले, देश आने पर बहुत खुशी हो रही है। उम्मीद टूटती जा रही थी, परेशानी का सामना भी करना पड़ा। होटल में कम खर्च करने के लिए एक बार ही खाना खाते थे। फ्लाइट का पता करने के लिए एयरपोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे थे। परिवार के लोगों की मदद से वह वापस आ सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान

शशांक नीरज बल्केश्वर के रहने वाले हैं। उन्होंने घर आने के बाद मीडिया से बात की। बताया कि वह 16 जून को बेटे असीम शिखर और बेटी विदुषी के साथ जाॅर्जिया गए थे। 22 जून को लौटना था। इस बीच ईरान और इजरायल युद्ध शुरू हो गया। पहले वापस आने के लिए 25 जून की फ्लाइट की टिकट तकरीबन 2 लाख रुपये की कराई थी।

ये भी पढ़ें -   UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम


 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युद्ध की जानकारी पर टिकट कैंसल कर दी गईं। 23 जून की टिकट करा लीं। टिकट कैंसल करने में 80 हजार रुपये कट गए। बाद में दूसरी फ्लाइट करने में अतिरिक्त रकम देनी पड़ी। उनके पास ज्यादा पैसा नहीं बचा था। बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली पहुंचने पर राहत मिली।

संबंधित वीडियो-


ये भी पढ़ें -  सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें