कासगंज में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत करते श्रीअग्रवाल सभा के पदाधिकारी
- फोटो : KASGANJ
व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग के नगर आगमन पर श्री अग्रवाल सभा ने स्वागत कार्यक्रम किया। अग्रवाल सभा के द्वारा शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चाहें व्यापार हो या समाजसेवी कार्य यह भूमिका सदियों से चलती आ रही है। अग्रवाल समाज के लोग बढ़ चढ़कर सेवाभावी कार्यों में हिस्सा लेते हैं।
अब व्यापारियों को राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्ष गर्ग अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। अग्रवाल सभा के संरक्षक अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि नगर में श्रीअग्रसेन महाराज की मूर्ति स्थापित करने की योजना है। उन्होंने समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्रीअग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, महामंत्री रिबु अग्रवाल ने व्यापारी बोर्ड के अध्यक्ष को अग्रसेन महाराज की मूर्ति भेंट की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल ने किया। इस दौरान भगवती प्रसाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महामंत्री राहुल अग्रवाल, अंकिश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, दीपक सिंघल, सौरभ सिंघल, अनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।