फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवला में 200 परिवारों के घर चार घंटे नहीं जला चूल्हा, जानें वजह

Tue, 30 Aug 2022 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सेवला में डीवीएनएल की पोल निर्माण से पीएनजी की लाइन टूट गई, जिसकी वजह से गैस का रिसाव हुआ। इस दौरान पीएनजी आपूर्ति बंद कर दी गई। चार घंटे तक आपूर्ति बाधित होने से 200 परिवारों के घरों में चूल्हा नहीं जला।  

 
विज्ञापन
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सेवला क्षेत्र में पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से चार घंटे तक पीएनजी की आपूर्ति ठप रही। इससे 200 से अधिक घरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। महिलाओं को भोजन-नाश्ता बनाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने इलेक्ट्रोनिक हीटर और परिचितों के यहां से सिलिंडर की व्यवस्था कर सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना बनवाना पड़ा। 
विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि सेवला रोड पर डीवीएनएल की ओर से पोल निर्माण का कार्य चल रहा है। यहीं से ग्रीन गैस लिमिटेड की 63 मिलीमीटर की पाइप लाइन भी बिछी हुई है। पोल निर्माण से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसकी जानकारी पर तकनीकी टीम गई और वाल्व बंद कर गैस का रिसाव रोका। करीब दो बजे लाइन दुरुस्त करते हुए पीएनजी की आपूर्ति बहाल की। करीब 200 घरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। 

ये बोली गृहणियां

1 - नाश्ता और टिफिन पैक करने के लिए खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो गैस नहीं आ रही थी। पड़ोसियों से पूछा तो उनके यहां भी गैस की आपूर्ति बंद थी। ऐसे में अन्य पड़ोसी से सिलिंडर लेकर खाना बनाया। 
रेखा सिंह, सेवला
2 - पीएनजी नहीं आने पर दो-ढाई घंटे इंतजार किया, लेकिन गैस नहीं आने पर खोन-पीने की सामग्री बनाने में भी दिक्कत आई। ऐसे में इलेक्ट्रोनिक हीटर से नाश्ता और दोपहर का भोजन बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें