फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका: पीएनजी का दाम बढ़ने से 65 हजार परिवारों पर महंगाई की मार, इतना बढ़ा अतिरिक्त खर्च

Wed, 03 Aug 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीएनजी चार रुपये महंगी होने से एक घर पर 300 से 500 रुपये का खर्च और बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री भी महंगे हैं। इसका असर परिवार की बचत पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में घरेलू गैस के बढ़ते दाम से परेशान लोग पीएनजी अपनाने लगे, लेकिन अब इसके दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे 65 हजार परिवारों की रसोई का खर्च बढ़ गया है। इससे प्रति परिवार 300 से 500 रुपये का खर्च अधिक हो गया है।
विज्ञापन


ताजनगरी में कमला नगर, दयालबाग, न्यू आगरा, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस समेत 20 कॉलोनियों के 65 हजार से अधिक घरों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। बीते छह महीने में पीएनजी पर 20 रुपये से अधिक बढ़े हैं। औसतन हर महीने का गैस खर्च 80 से 120 किलो होता है। ऐसे में चार रुपये महंगी होने से एक घर पर 300 से 500 रुपये का खर्च और बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री भी महंगे हैं। इसका असर परिवार की बचत पर पड़ रहा है। 

500 रुपये का खर्च बढ़ा

सिलिंडर महंगे होने के कारण पीएनजी का कनेक्शन लिया। अभी दो महीने में औसतन 1400-1500 रुपये का बिल आ रहा है। महंगी होने से बिल 500 रुपये ज्यादा बिल आएगा।  - सुमन शर्मा, आवास विकास कॉलोनी

सिलिंडर के बराबर पड़ रही

पीएनजी भी महंगी हो रही है, बीते पांच-छह महीने से 20 रुपये से अधिक दाम बढ़ गए हैं। इससे घर के खर्च पर भी असर पड़ रहा है। अब सिलिंडर के खर्चे के बराबर पीएनजी पड़ रही है।  - मोनिका जौहरी, कमला नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें