फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: आधी रात को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लगी आग, लपटें उठती देख फैली दहशत

Wed, 03 Aug 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अभी तक आग से हुए नुकसान का सही आंकलन नहीं हो सका है। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि कैश काउंटर के कंप्यूटर व केबिन जली है। आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
बैंक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में रामनगर की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में आधी रात को आग लग गई। लोगों ने जब बैंक परिसर से आग की लपटों को उठते हुए देखा तो दहशत फैल गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर फायर ब्रिगेड़ भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से हुए नुकसान का अभी तक सही आंकलन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कुसमरा के रामनगर में अनिल कुमार वर्मा की इमारत में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त  की शाखा है। इस बैंक शाखा के पीछे ही शकुंतला देवी मंदिर नाम से विद्यालय भी है। बताया गया है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे बैंक परिसर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। ये नजारा विद्यालय में रहने वाले युवक लटूरी ने देखा तो शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर जगार फैल गई। बैंक से आग की लपटें उठती देख लोगों में दहशत फैल गई।



सूचना मिलते ही बैंक शाखा के पास के गांव में रहने वाला कर्मचारी मौके पर पहुंच गया। बैंक का मुख्य दरवाजा खोला गया, तो देखा कि बैंक परिसर में आग बुरी तरह फैली हुई थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बैंक परिसर में लगी आग पर जब तक काबू  पाया गया, तब तक आग से कैश काउंटर के साथ कंप्यूटर उपकरण जल गए। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि कैश काउंटर के कंप्यूटर व केबिन जली है। आग की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें