फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कानूनों के साथ नई सदी का निर्माण संभव नहीं, विकास के लिए सुधार जरूरी: पीएम मोदी

Tue, 08 Dec 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास 
  • कहा, विकास के लिए सुधार जरूरी, पुराने कानून बने बोझ 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों पर चल रहे विरोध के बावजूद सुधारों को वक्त की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सुधार जरूरी हैं। बीती सदी के कुछ कानून अब बोझ बन चुके हैं। पुराने कानूनों के साथ नई सदी का निर्माण नहीं हो सकता। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार बड़े पैमाने पर सुधार कर रही है, जबकि पहले सुधार कुछ क्षेत्रों व विभागों को ध्यान में रखकर टुकड़ों में होते थे। बीते कुछ सालों में सुधारों ने देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है।


संबंधित खबर- लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो देश, पर्यटन उद्योग के विकास को पीएम मोदी ने दिया नारा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने रियल एस्टेट के लिए बने कानून रेरा का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग को घर तेजी से मिलने शुरू हुए। आज भी शहरों में यह समस्या है कि कुछ लोगों को किराए तक के लिए घर मुश्किल से मिलते हैं जबकि बड़ी संख्या में घर खाली हैं। इसे दूर करने के लिए भी कानून बनाकर राज्यों को दिया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

'अब प्रोजेक्ट लटकते नहीं हैं

पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रोजेक्ट तो बन जाते थे, लेकिन यह नहीं सोचा जाता था कि उनके किए धन कहां से आएगा, इसलिए प्रोजेक्ट धीरे चलते थे, लटके रहते थे। अब प्रोजेक्ट के साथ ही बजट का आवंटन किया जाता है।

'लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो देश'

पीएम ने कहा कि लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए देश को वोकल होना चाहिए। ताज जैसे पर्यटन स्थलों के आसपास पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाएं विकसित का जा रही हैं। पर्यटन के विकास में सभी का भला है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें