वृंदावन कुंभ मेला के मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतिकरण और ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। सोमवार को मेला अधिकारी ने कुंभ की व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
हरिद्वार से पहले वृंदावन में कुंभ मेला लगना है। इसकी तैयारियों के संदर्भ में जनपद स्तर पर बनाए गए मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री के समक्ष ऑनलाइन प्रजेंटेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को मेला अधिकारी सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेंद्र प्रताप ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज, प्रकाश, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के संदर्भ में चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया।