प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 सितंबर को कान्हा की नगरी में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में पहुंचकर उनके संभावित कार्यक्रम को फाइनल कर दिया।
करीब डेढ़ घंटे तक वेटरनेरी में रहे मुख्यमंत्री ने मोदी की सभा स्थल से लेकर उस स्थान को भी देखा जहां प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अफसरों को अभी से व्यवस्थाएं करने को कहा गया।
मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय में वह दोपहर को पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचते ही सबसे पहले उस स्थान को देखा जहां प्रधानमंत्री की सभा होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को वेटरनेरी परिसर में सुरक्षा के चौकस इंतजाम करने को कहा गया।