जैन समाज के लोगों ने थाना पुलिस को तहरीर दी
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर पाढ़म के युवक द्वारा पाकिस्तान का झंडा लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि एक और मामले ने हंगामा कर दिया। जसराना के कस्बा पाढ़म और शिकोहाबाद के जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए। मामला था जैन मुनि और संत समाज पर अभद्र टिप्पणी का।
थाना जसराना पहुंचे शिकोहाबाद और पाढ़म के जैन समाज के लोगों ने आरोप लगाए कि जैन मुनि और हिन्दू साधु संतों पर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की गई है।
जिससे आक्रोशित होकर थाने में लोग पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।