फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीप्ति शर्मा के हनुमान जी वाले टैटू पर जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?, हर खिलाड़ी से पूछा ये सवाल

Thu, 06 Nov 2025 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

PM Modi-Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। इस दौरान दीप्ति शर्मा के हाथ पर बने हनुमान जी के टैटू को लेकर भी बात हुई। 
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाली आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम की अन्य खिलाड़ियों के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, संघर्ष और प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन


 

अनुभव और सफर के बारे में हुई बात
दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से उनके अनुभव और सफर के बारे में बात की। जब दीप्ति शर्मा की बारी आई तो उन्होंने बड़े ही भावनात्मक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके हाथ में बना हनुमानजी का टैटू उन्हें हमेशा प्रेरणा देता है और यह उनके लिए आत्मविश्वास का प्रतीक है।

 


दीप्ति ने ये कहा
दीप्ति ने कहा, मैं हर मैच से पहले जय श्रीराम का उच्चारण करती हूं। यह मुझे सकारात्मक ऊर्जा देता है और मैदान पर मेरा मनोबल बढ़ाता है। हनुमानजी मेरे प्रेरणास्रोत हैं, उनसे जुड़ाव मुझे हर मुश्किल में शक्ति देता है।

 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की दीप्ति के विश्वास व समर्पण की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने दीप्ति की बातों को गौर से सुना और उनके विश्वास व समर्पण की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी की मेंबर तूलिका कपूर का कहना है कि दीप्ति ने न सिर्फ खेल में बल्कि अपनी आस्था और विनम्रता से भी आगरा का मान बढ़ाया है। सुमित ने कहा कि दीप्ति हमेशा से आस्था और मेहनत को साथ लेकर चलती रही है। यह सफलता पूरे आगरा के लिए गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें