फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तिष्क ज्वर के आंकड़े जानने के बाद पीएम मोदी थपथपाई योगी की पीठ

Thu, 12 Sep 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ से बात करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। मोदी ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता पर काफी काम हुआ है।
विज्ञापन


मस्तिष्क ज्वर एक बड़ी समस्या थी। हर साल सैकड़ों बच्चे शिकार हो जाते थे लेकिन योगी जी ने जो आंकड़े पेश किए हैं उसके मुताबिक अब यह गंभीर बीमारी खात्मे की तरफ है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहले अपनी रिपोर्ट पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 साल तक प्रदेश के 38 जिले मस्तिष्क बुखार जैसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

गोरखपुर में सबसे ज्यादा यह बीमारी थी। वर्ष 2016 में  2817 लोग मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित थे, जिनमें 426 की मौत हो गई थी। 2017 में 2998 मरीज भर्ती कराए गए थे जिनमें 380 की मौत हुई। 2018 में 1289 मरीज भर्ती कराए गए थे, जिनमें से 125 की मौत हो गई थी।

2019 में 234 मरीज भर्ती कराए गए थे और 22 की मौत हुई। मस्तिष्क ज्वर पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया तो कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बड़ा काम किया गया है। आगे और भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें