फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan 2020: स्वच्छता में आगरा की लंबी छलांग, देश में पाया 16वां स्थान

Fri, 21 Aug 2020 01:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में आगरा ने लंबी छलांग मारी है। गुरुवार को जारी किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में आगरा देश के स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में 16वें नंबर पर आया है। बीते साल इसकी रैंक 85वीं थी।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद दूसरा स्वच्छ शहर आगरा बन गया है। आगरा को 4,391 प्वाइंट मिले हैं। जयपुर, दिल्ली, नागपुर, जबलपुर, प्रयागराज जैसे शहर सफाई में आगरा से पीछे हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा की। 
विज्ञापन


देश के 4242 शहरों के बीच आगरा को 16वीं रैंक मिली है। आगरा ने तीसरी तिमाही में सफाई में अच्छा प्रदर्शन किया। आगरा नगर निगम ने इस सर्वेक्षण में टॉप 20 में आने का लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल भी किया। 


चार साल में 263 से टॉप 20 में आया आगरा

चार सालों में सफाई में आगरा ने काफी सुधार किया है। साल 2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग 263 थी, लेकिन 2018 में 102 और 2019 में 86वां स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में आगरा ने टॉप 20 में आने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन


इस साल जनवरी में स्वच्छता सर्वेक्षण के तीसरे हिस्से में आगरा को 24वां स्थान मिला था। उसके बाद से भी आगरा ने अपनी स्थिति में लगातार सुधार किया और अंतिम सूची जारी होने पर आगरा 16वें स्थान पर आ गया।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में देश में 16वां स्थान मिलने पर आगरा नगर निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर में नगर निगम परिसर में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने ढोल-नगाड़े बजाकर मिठाई बांटी। कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। 

मेयर ने इसका श्रेय शहर की जनता, सफाई कर्मचारी, सफाई नायक, स्वच्छता निरीक्षकों की मेहनत को दिया। नगर निगम कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा को देश में टॉप 10 शहरों में शामिल कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे।

इस बार देश के टॉप 10 में आने का लक्ष्य

मेयर नवीन जैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वे में हमने इस साल टॉप 20 शहरों में आने का लक्ष्य बनाया था, जिसे नगर निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों की सहभागिता से पूरा किया है, लेकिन हमें अभी और आगे बढ़ना है। इस बार हमें देश के टॉप 10 शहरों में आना है। मेरी पूरी टीम इसी दिशा में काम कर रही है। हमें लोगों का सहयोग चाहिए। 


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि नगर निगम टीम और आगरा के लोगों को बधाई। स्वच्छता के लिए भविष्य में और प्रयास किए जाएंगे। हम सबको अपनी आदत बदलनी चाहिए। सबको मिलकर प्रयास करना होगा तभी आगरा देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें