स्कूल संगठनों की ओर से एडीएम सिटी को दिया गया ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूल संचालकों के सभी संगठन फीस के मुद्दे पर एक साथ आए गए। गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी को दिया गया। संगठन के लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग फीस के संबंध में भ्रम फैला रहे हैं। फीस न देने पर भी विद्यार्थी को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता है। इससे फीस आ नहीं रही है। संगठनों की मांग है कि फीस के संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कराया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न संगठनों (अप्सा, नप्सा, वोसा और आस्था) के पदाधिकारियों ने कहा है कि अभिभावकों में भ्रम फैलने की वजह से अधिकतर स्कूलों में 20 से 25 फीसदी विद्यार्थियों की फीस ही जमा हो सकी है। स्कूल अनिवार्य खर्च को भी पूरा करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं।
संगठनों की मांग है कि शासन की ओर से फीस के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की कड़ी में स्पष्ट आदेश जिले स्तर पर जारी कराया जाए, जिससे अभिभावकों को स्थिति स्पष्ट हो सके। ज्ञापन देने वालों में अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता, नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर, आस्था के अध्यक्ष नितेंद्र कुशवाह, राजपाल सोलंकी शामिल रहे।