फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों को स्टेडियम में तैयारी के लिए और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बनाए गए स्टेडियम का निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है। कुछ छुटपुट काम बाकी रहने के कारण स्टेडियम निर्माणदायी संस्था ने क्रीडा विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। क्रीडा विभाग ने निर्माणदायी संस्था को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए पत्र जारी किया है। निर्माणदायी संस्था ने एक माह में कार्य पूरा कर स्टेडियम हैंडओवर करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

स्टेडियम का निर्माण पूरा न होने के कारण अभी जिले में किसी भी कोच की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। खिलाड़ी लंबे समय से स्टेडियम का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और कोच तैनात करने की मांग उठा रहे हैं।
करीब 4 वर्ष पूर्व स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। कलक्ट्रेट परिसर के समीप भागीरथ की गुफा वाले रास्ते पर स्टेडियम का निर्माण 10 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। स्टेडियम का मुख्य कार्य काफी पहले ही पूरा किया जा चुका है। दर्शक दीर्घा बन चुकी है। मैदान भी तैयार है। मैदान से जुड़े व फिनिशिंग के कुछ कार्य बाकी हैं। इन्हें अभी तक निर्माणदायी संस्था पूरा नहीं करा सकी है। स्टेडियम हैंडओवर न होने के कारण अभी खेल प्रतिभाओं को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

क्या कहते हैं खिलाड़ी-
- स्टेडियम में अभी खेल की सुविधाएं नहीं मिल पा रही। जिले में कहीं भी खिलाड़ियों के लिए खेलने के मैदान नहीं हैं और न ही इंडोर गेम के लिए सुविधाएं हैं। खेल की सुविधाएं जल्द मुहिया कराई जाएं। - अनुपम शर्मा, टेबिल टेनिस खिलाड़ी।
- जिले में खेलकूद की सुविधाओं का बेहद अभाव है। सुविधाएं न होने के कारण खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पातीं। जिले में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें बाहर जाकर अपनी तैयारी करनी पड़ती है। तमाम खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। - राजीव अग्रवाल, टेबिल टेनिस खिलाड़ी।
वर्जन-
जिले में स्टेडियम का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। कुछ फिनिशिंग से जुड़े कार्य बाकी हैं। इस संबंध में निर्माणदायी संस्था ने एक माह में कार्य पूरा कराने का भरोसा दिया है। स्टेडियम हैंडओवर होने के बाद यहां कोच की तैनाती भी हो जाएगी। - मंजूर आलम, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें