फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: 677 तालाबों के किनारे लगेंगे 11.76 लाख पौधे, सीडीओ ने दिया आदेश

Sat, 29 May 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार विकास विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण और मृदा संरक्षण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर जिले के 677 तालाबों के किनारे 11.76 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से किया जाएगा। मृदा कार्य के लिए सभी बीडीओ को आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


जिले में हर साल लाखों की संख्या में पौधे रोपित किए जाते हैं। सुरक्षा और देखभाल न होने के चलते ये पौधे या तो जानवरों का आहार बन जाते हैं या फिर सूख जाते हैं। इस बार ऐसा न हो इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ईशा प्रिया ने नई पहल की है। उन्होंने इस बार तालाबों के किनारे पौधरोपण करने की योजना बनाई है। 

योजना के तहत जिले के ऐसे 677 तालाबों का चयन किया गया है, जिनमें या तो बीते वर्ष कार्य हो चुका है या फिर इस वर्ष हो रहा है। इन तालाबों के किनारे-किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। जिले के नौ ब्लॉकों में पौधरोपण के लिए कुल 11 लाख 76 हजार 120 का लक्ष्य है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा संरक्षण के लिए भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम मृदा कार्य कराने के आदेश जारी
सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा ने तालाबों के किनारे पौधरोपण के लिए अग्रिम मृदा कार्य कराने के आदेश दिए हैं। मनरेगा के तहत अग्रिम मृदा कार्य कराया जाएगा। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मुख्यालय को खंड विकास अधिकारी प्रेषित करेंगे। बाद में वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण किया जाएगा। 

ये है अग्रिम मृदा कार्य 
पौधरोपण से लगभग दो माह पूर्व गड्ढों की खोदाई की जाती है। एक निर्धारित माप के अनुसार ये खोदाई की जाती है। इसके बाद इन गड्ढों में गोबर की खाद या कंपोस्ट डाली जाती है। बारिश के दौरान इनमें पानी भी चला जाता है। बाद में इनमें पौधे रोपित किए जाते हैं तो उनकी प्रगति बेहतर होती है। पौधरोपण से पहले की जाने वाली प्रक्रिया को अग्रिम मृदा कार्य कहते हैं। 

ब्लॉकवार पौधरोपण का लक्ष्य 
- जागीर-78847
- बरनाहल-129991
- बेवर-185205
- घिरोर-121467
- करहल-138515
- किशनी-132122
- कुरावली-136384
- मैनपुरी-102288
- सुल्तानगंज-151301
 कुल-1176120

उपायुक्त मनरेगा पीसी राम ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर तालाबों के किनारे पौधे रोपने की तैयारी की गई है। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को अग्रिम मृदा कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें