फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का मौसम: उमस और लू ने किया बेहाल, आज हल्के बादलों की लुकाछिपी के आसार

Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी के लोग शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के साथ तेज धूप से परेशान रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट शुक्रवार का दिन बेहद गर्म रहा।
विज्ञापन
आगरा का मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को लू के थपेड़े और उमस ने लोगों को पसीने से भिगोए रखा। प्रदेश में झांसी के बाद आगरा दूसरा और अलीगढ़ तीसरा गर्म शहर रहा। शनिवार को हल्के बादलों की लुकाछिपी के बाद रविवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री  नीचे है, लेकिन उमस ज्यादा होने से लोग न केवल दिन, बल्कि रात में भी परेशान रहे। शुक्रवार सुबह तो हवा चली, लेकिन शाम को एकदम बंद हो जाने के कारण उमस परेशान करती रही। 

उमस की वजह से कूलर की हवा भी फेल रही। अगस्त और सितंबर की तरह से कूलर और पंखों की हवा का अनुभव नहीं हुआ। रात में पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है लेकिन रविवार से तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़े फिर परेशान करेंगे। रविवार से बुधवार के बीच पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

ये रहे तीन गर्म शहर
शहर    अधिकतम    न्यूनतम
झांसी     39.8         25.5
आगरा    39.2         25.7
अलीगढ़   39.2          24

'यास' का असर नहीं 
बीते दिनों चक्रवाती ताउते तूफान का असर आगरा मंडल में दिखा था। 24 घंटे जमकर बारिश हुई थी, लेकिन यास तूफान का असर यहां होने की बहुत कम संभावना जताई गई है। बता दें कि चक्रवात तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें