फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षण में लापरवाही: ताजमहल के मुख्य गुंबद की संगमरमरी दीवार पर उग आया पौधा, पर्यटक ने फोटो की शेयर

Wed, 18 Sep 2024 02:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के संरक्षण में लापरवाही का मामला सामने आया है। ताजमहल के मुख्य गुंबद की संगमरमरी दीवार पर एक पौधा उग आया। इसकी फोटो खींचकर एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
ताजमहल के मुख्य गुंबद की संगमरमरी दीवार पर उग आया पौधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया है। संगमरमरी मुख्य गुंबद की दीवार पर पौधा उग आया है। एक पर्यटक ने इसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो वायरल हो गई। 

विज्ञापन


ताजमहल में हाल में ही बारिश के बाद मुख्य गुंबद में रिसाव होने लगा था। इससे पानी की बूंदें नीचे कब्र तक पहुंचीं थीं। मंगलवार को ताजमहल के मुख्य गुंबद पर यमुना किनारे की उत्तरी संगमरमरी दीवार पर आर्च के ठीक ऊपर पौधा निकलने का वीडियो वायरल हो गया। 

संगमरमर के दो पत्थरों और मोल्डिंग हिस्से के बीच में यह पौधा उग आया है। इसकी पत्तियां हवा के कारण तेजी से हिलती नजर आईं। पर्यटक ने इसका फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किया तो टूर ऑपरेटरों और संगठनों ने ताजमहल के संरक्षण पर सवाल उठाए। 
 
विज्ञापन

टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने कहा कि एएसआई हर साल तीन से चार करोड़ रुपये ताजमहल के संरक्षण पर खर्च करने का दावा करता है। ऐसे वीडियो सामने आने से छवि खराब होती है। बारिश के बाद हर स्मारक में अभियान चलाकर संरक्षण कार्य तेजी से कराए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें