उत्तर मध्य रेलवे में रेलवे लाइनों पर पशु कटान (कैटल रन ओवर) की घटनाएं रोकने को वन विभाग की मदद ली जाएगी। शहर के बाहरी इलाकों में नील गायों के कारण ट्रैकों पर हादसे हो रहे हैं।
गोंडवाना एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने रात्रि 12 से तड़के चार बजे की बीच फुलप्लेट बढ़ाने के निर्देश दिए।
उत्तर मध्य रेलवे में कैटल रन ओवर की बढ़ती घटनाओं पर महाप्रबंधक ने चिंता जताई। निर्देशित किया है कि रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैकों पर आवारा पशुओं के विचरण को रोकने के लिए संरक्षा कर्मियों के साथ ही आरपीएफ भी काम करे।