फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 28 इंच की मुख्य पाइप लाइन फटी, आज इन इलाकों में रहेगा जलसंकट; जानें कब से शुरू होगी सप्लाई

Mon, 10 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में पंप खराब होने की वजह से कई कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा था। अब रामबाग में मुख्य राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रामबाग चौराहे के पास मेट्रो विभाग द्वारा कार्य करते समय जलकल विभाग की 700 मिमी (28 इंच) व्यास की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, वहीं दूसरी ओर ट्रांस यमुना क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। जलकल विभाग के एई मनीष कुमार ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की वजह से ट्रांस यमुना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाली करीब 5 लाख की आबादी को सोमवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं मिल सकेगी।

 
विज्ञापन

बता दें, कि ट्रांस यमुना क्षेत्र के कई हिस्सों में पहले से ही पेयजल संकट बना हुआ था। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में पंप खराब होने की वजह से कई कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा था। अब रामबाग में मुख्य राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट गहरा गया है। 

दूसरी ओर, लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही जलकल विभाग के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। मेट्रो कर्मचारियों की मदद से क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लाइन काफी गहरी है, इसलिए मरम्मत में समय लग रहा है। जल्द से जल्द फॉल्ट सुधारकर जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें