फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2: दिसंबर तक कालिंदी विहार पहुंचेगी ट्रेन, कार्य ने पकड़ी रफ्तार; बढ़ाई गईं तीन मशीनें

Thu, 22 Jan 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सुल्तानगंज की पुलिया से वॉटरवर्क्स तक पिलर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके, इसके लिए तीन मशीनें और बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक के लिए बनाए जा रहे पिलर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य तेज कर दिया है। सुल्तानगंज की पुलिया से वॉटरवर्क्स तक पिलर बनाना शुरू हो गया है। इसके लिए तीन मशीनों और बढ़ा दी हैं। इस कॉरिडोर में नौ मशीनें खुदाई में लगी हुई हैं। दिसंबर तक यह कॉरिडोर पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किमी लंबा है। इसमें 14 स्टेशन हैं और ये एलिवेटेड ट्रैक है। दिसंबर तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने का लक्ष्य है। कार्य को गति देने के लिए तीन मशीनें बढ़ा दी हैं। अब नौ मशीनें पिलर समेत अन्य कार्य करने में लगी हैं।

विज्ञापन



यह कॉरिडोर दो चरणों में बन रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसका कार्य करीब 75 फीसदी पूरा हो गया है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर और वाटरवर्क्स पर पिलर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पर मशीनें खुदाई करते हुए टीम पिलर बना रही है।

इसके आगे शाहदरा तक बैरिकेडिंग करते हुए खुदाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जून में आगरा कॉलेज तक ट्रायल शुरू करा दिए जाएंगे। इसके अगले 50 दिन बाद आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी। कालिंदी विहार तक दिसंबर तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे करीब शहर में 30 किलोमीटर तक लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें