फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार के ऐसे जाल में फंसी युवती...शादी का सपना दिखाकर शारीरिक शोषण, अनजान कॉल ने बर्बाद की जिंदगी

Sat, 11 Jan 2025 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

युवती अनजान कॉल पर बात करते-करते कैफे संचालक को दिल दे बैठी। एक दिन उसने कैफे में बुलाया। यहां  कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। वो गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया।  
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास काॅलोनी में कैफे संचालक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। गर्भपात भी कराया। शादी की कहने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




 

अनजान नंबर से आई थी कॉल
सिकंदरा क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। एक युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। उन्होंने काॅल काट दी। युवक लगातार काॅल करता रहा। दो सप्ताह बाद बातचीत होने लगी। युवक ने अपना नाम अशोक बघेल बताया। कहा कि वह ब्लैक हार्ट कैफे, सेक्टर 12 का मालिक है।
 

बहाने से बुलाया कैफे पर
युवती ने बताया कि छह सितंबर 2024 को अशोक बघेल ने उसे अपने कैफे पर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद अशोक ने शारीरिक शोषण किया। आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। 
 

गर्भवती हो गई पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि हाेश आने पर उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा तो अशोक शादी की कहने लगा। शारीरिक शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने के बाद दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसने शादी के लिए कहा तो इन्कार कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केके नगर सिकंदरा के रहने वाले आरोपी अशोक बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें